सतना के रनेही गांव में युवक की चाकू मारकर हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, साइबर सेल की मदद से कार्रवाई, नाबालिग भी पकड़ा गया, पुलिस ने हथियार बरामद कर जांच तेज की
सतना के कोठी क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी हिरासत में, एक फरार, पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी, घटना से क्षेत्र में सनसनी
सतना में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया, जबकि तीन फरार हैं। शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत अटरा गांव में पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप के बीच एक व्यक्ति की मौत और चार के घायल होने से गांव में दहशत फैल गई। गिरफ्तारी, फरारी और नेशनल हाईवे जाम ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दीं।
सतना के अमौधा तालाब के पास सोमवार सुबह बुजुर्ग चौकीदार ददोली प्रसाद अहिरवार का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक पिछले दो माह से निर्माणाधीन बिल्डिंग में चौकीदारी कर रहा था। परिजनों ने शव पर चोटों के निशान देख हत्या की आशंका जताई है, वहीं पुलिस का कहना है कि संभवत: गिरने से चोटें आई हों। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।
सतना जिले के देवलहा गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी साढ़ू भाई ने अपनी पत्नी पर गलत नजर और उधारी के पैसों के विवाद के कारण साजिश रचकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बहनोई और एक अन्य साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में युवक गुड्डा मवासी की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपी रामनरेश अब भी फरार है। हत्या की वजह साली से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।
सतना जिले के कैथा गांव में मिली नग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक पंकज सिंगरौल की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण — एक साल पुरानी दुश्मनी और पिता की मौत का बदला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…
सतना जिले के उचेहरा निवासी 26 वर्षीय राजमिस्त्री पंकज सिंगरौल की संदिग्ध हालत में हत्या कर शव को नग्न अवस्था में बांध में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक के आधार पर एक लड़की समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस व एफएसएल टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सतना जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना — नशे के आदी पति ने चारित्रिक संदेह में गर्भवती पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका 6 माह की गर्भवती थी। बेटी ने दादा-दादी को बुलाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसके खिलाफ कई आपराधिक रिकॉर्ड पहले से हैं।






















